झारखंड
रांची : वार्ड 11 की पार्षद के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा
ABN Bureau
•
13 Aug, 2022
1 Views
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। 75वां अमृत महोत्सव के मौके पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत वार्ड संख्या 11 में पार्षद रंजू सिंह की अध्यक्षा एवं पूर्व पार्षद अभय सिंह की उपस्थिति में आवासीय कार्यालय से तिरंगा यात्रा निकली। यात्रा में पीएनटी कॉलोनी विराज नगर बर्धवान कंपाउंड होते हुए जेसी रोड तक 500 झंडा का वितरण किया गया। लोगों को बताया गया की 13 तारीख से अपने घर पर झंडा लगाए और 16 तारीख को सम्मान पूर्वक झंडा उतार कर रखें। इसमें बजरंग वर्मा, विजय चौधरी, कमल प्रजापति, मुकेश प्रजापति, दिलीप शर्मा, टिंकू राम, रोशन तिग्गा, सुपरवाइजर अजीत सिंह एवं गणमान्य उपस्थित हुए।
विज्ञापन