Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
राज काज

स्वतंत्रता दिवस : डीसी-एसएसपी की उपस्थिति में हुआ समारोह का फुल ड्रेस रिहर्सल

स्वतंत्रता दिवस : डीसी-एसएसपी की उपस्थिति में हुआ समारोह का फुल ड्रेस रिहर्सल
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। स्वतंत्रता दिवस पर मोरहाबादी मैदान में आयोजित झंडोत्तोलन समारोह की तैयारियों को लेकर आज दिनांक 13 अगस्त 2022 को उपायुक्त, रांची राहुल कुमार सिन्हा की अगुवाई में फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया। फुल ड्रेस रिर्हसल के दौरान स्वतंत्रता दिवस को होने वाले कार्यक्रमों को दुहराया गया। उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा एवं वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने परेड की सलामी ली। उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी पार्टियों को परेड से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने कार्यक्रम स्थल का मुआयना कर तैयारियों का भी जायजा लिया। इस दौरान उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को ससमय पूरी तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों की ज्वायंट ब्रीफिंग : स्वतंत्रता दिवस पर मोरहाबादी मैदान में आयोजित झंडोत्तोलन समारोह के लिए प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों की ज्वायंट ब्रीफिंग की हुई। इस दौरान जिलास्तरीय पदाधिकारियों के साथ पुलिस अधिकारी उपस्थित थे। अनुमण्डल पदाधिकारी, सदर एवं अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था द्वारा ब्रीफिंग के दौरान सभी अधिकारियों को उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी, रांची एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची द्वारा निकाले गए संयुक्तादेश के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को ससमय प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुंचकर कार्य एवं दायित्व का निर्वहन करने का निर्देश दिया गया। इस दौरान उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने कहा कि सभी प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थल को ठीक से समझ लें, जहां जिनकी ड्यूटी लगी है एक बार जाकर देख लें। उन्होंने सारे मुख्य अतिथियों को कार्यक्रम स्थल में लाने की कार्यवाही ससमय सुनिश्चित करने को कहा। वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने कहा कि कार्यक्रम में आने वाले सभी आगंतुकों की जांच गंभीरता से करें। कोई भी अवांछित व्यक्ति आपत्तिजनक सामग्री लेकर प्रवेश न करें। मोरहाबादी मैदान मेें आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में हिस्सा लेने वाले विभिन्न प्लाटून निम्न हैं : 1. सीआरपीएफ - एक प्लाटून। 2. आईटीबीपी - एक प्लाटून। 3. सीआईएसएफ - एक प्लाटून। 4. एसएसबी - एक प्लाटून। 5. झारखण्ड जगुआर - एक प्लाटून। 6. जैप 1 - एक प्लाटून एवं एक प्लाटून बैण्ड पार्टी। 7. जैप 2 - एक प्लाटून।न 8. जैप 10 - एक प्लाटून एवं एक प्लाटून बैण्ड पार्टी। 9. एनसीसी एसआर - एक प्लाटून (गर्ल्स)। 10. एनसीसी एसआर - एक प्लाटून (ब्वॉयज)। 11. रांची पुलिस (महिला) - एक प्लाटून। 12. रांची पुलिस (पुरुष) - एक प्लाटून। 13. होमगार्ड: एक प्लाटून एवं एक प्लाटून बैण्ड पार्टी।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 5,057