झारखंड
डॉ नीरा यादव के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा
ABN Bureau
•
11 Aug, 2022
1 Views
विज्ञापन
टीम एबीएन, कोडरमा। डॉ नीरा यादव के आवास पर तिरंगा यात्रा को लेकर जमा हुए और यहां से सारे लोग काफिला के साथ सबसे पहले कोडरमा गांधी चौक पर पहुंचे एवं गांधी जी का माल्यार्पण किए साथ में नीरा यादव एवं रविंद्र राय जी मौजूद थे। उसके बाद खुले जीप में डॉ नीरा यादव एवं डॉ रविंद्र राय सवार हुए साथ में सैकड़ों की संख्या में मोटरसाइकिल में तिरंगा झंडा को लगा कर कतारबद्ध चले। यह यात्रा कोडरमा गांधी चौक से झुमरी तिलैया ब्लॉक मैदान, बायपास रोड, सुभाष चौक होते हुए तिलैया झंडा चौक तक पहुंचे। यात्रा का मुख्य उद्देश्य देश भक्ति एवं घर-घर तिरंगा लगाने को लेकर जागरूकता करना था। ज्ञात हो की 13 अगस्त से 15 अगस्त तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदरदास मोदी के आवाहन पर 75 में आजादी के अमृत महोत्सव के निमित्त घर-घर तिरंगा हर घर तिरंगा का अभियान को सफल बनाने का है। इस कार्यक्रम में बाइक रैली में भारत माता की जय,बन्दे मातरम के नारे लगाए। डॉ नीरा यादव ने कहा इस तरह के कार्यक्रम होने से लोगों में देश प्रेम जगती है । हर एक भारत वासियों में देशभक्ति होनी चाहिए। मौके पर डॉ नीरा यादव, डॉ रविंद्र कुमार राय, जिला महामंत्री अनूप जोशी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामचंद्र सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, अशोक आर्य, प्रकाश यादव, प्रकाश राम, देवेंद्र कुमार, संजीव कुमार यादव, जिला मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर जोशी, मनोज कुमार झुन्नू, बिनोद कुमार मुन्ना, ब्रह्मदेव यादव, राजेश सिन्हा, राजेश सिंह, विजय यादव, दिनेश सिंह, बैजनाथ यादव, राजकुमार यादव, शशि भूषण प्रसाद, सुधीर यादव, देव नारायण मोदी, शिवेंद्र सिन्हा, अजय पांडे, अमर सिंह, लक्ष्मण यादव, धनंजय यादव, वीरेंद्र सिंह, महेश यादव, प्रदीप कुमार पांडे, नरेंद्र पाल, सौरभ कुमार, चंदन सिन्ह, रोहित जायसवाल, चंदन सिन्हा, सूरज प्रताप मेहता, मुकेश कुमार, कुलदीप कुमार, विनोद यादव, सुदीप्तो घोष आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन