Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

भाजपा के बाउंसर पर नीतीश ने मार दिया हुक शॉट : भूपेश बघेल

भाजपा के बाउंसर पर नीतीश ने मार दिया हुक शॉट : भूपेश बघेल
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। जनजातीय महोत्सव के समापन समारोह में छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उनके साथ सीएम हेमंत सोरेन भी मौजूद हैं। रांची के मोरहाबादी मैदान में दो दिवसीय जनजातीय महोत्सव चल रहा है। मौके पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, मंत्री मिथिलेश ठाकुर, राजेश ठाकुर और आजसू विधायक लंबोदर महतो भी उपस्थित हैं। मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि झारखंड सरकार को उखाड़ने के लिए बाउंसर डाला गया, लेकिन झारखंड ने हुक शॉट मार कर भाजपा की बिहार में सरकार गिरा दी। भूपेश बघेल ने कहा कि अभी तक ईडी, सीबीआई और अन्य जांच एजेंसियां छत्तीसगढ़ और झारखंड आती थी, हेमंत भाई अब यह जान लीजिए कि अब यह तमाम एजेंसियां बिहार भी जाना शुरू कर देंगी। थोड़ा सा दबाव हम लोगों पर कम होगा।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 10,065