Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

47 साल के हुए सीएम हेमंत ने कार्यकर्ताओं संग काटा केक

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
47 साल के हुए सीएम हेमंत ने कार्यकर्ताओं संग काटा केक
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। राज्य के मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन का आज 47वां जन्मदिन है। मुख्यमंत्री के जन्मदिन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। बड़ी संख्या में झामुमो नेता कार्यकर्ता केक, गुलदस्ता, मोमेंटो लेकर मुख्यमंत्री आवास पहुंच रहे हैं। वहीं ढोल नगाड़े की थाप पर कार्यकर्ता परंपरागत नृत्य संगीत कर जश्न मना रहे हैं। मौके पर जिला झामुमो की ओर से 47 पाउंड्स का केक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के 47 वें जन्मदिन पर मुख्यमंत्री आवास लाया गया था। जिसे मुख्यमंत्री ने अपने शुभचिंतकों और झामुमो नेताओं के साथ मिलकर काटा और सभी की शुभकामनाएं स्वीकार की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कार्यकतार्ओं का उत्साह, प्रेम और विश्वास उनके राज्य को आगे बढ़ाने के संकल्प को मजबूत करेगा। कार्यकतार्ओं से मिल रहे स्नेह पर सीएम ने कहा कि वे जन्मदिन पर मिल रहे अथाह प्यार से अभिभूत हैं। इसके साथ ही सीएम ने बिहार की नई सरकार को अपनी शुभकामनाएं भी दी है। मौके पर राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने कहा कि आज हम सब फुल जोश में हैं और मुख्यमंत्री के दीर्घायु होने की कामना करते हैं।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,035