Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची : एयरपोर्ट उड़ाने की धमकी देनेवाले तीन आरोपी गिरफ्तार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची : एयरपोर्ट उड़ाने की धमकी देनेवाले तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट उड़ाने की धमकी और 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों में बिहार के नालंदा निवासी निर्माण कुमार उर्फ मारुति, पप्पू कुमार उर्फ कुड़ी और राधे कुमार शामिल हैं। इनके पास से घटना में प्रयोग किया गया मोबाइल फोन बरामद किया गया है। एसएसपी किशोर कौशल ने बुधवार को बताया कि 28 जुलाई को मोबाइल नंबर 8584892151 से बिरसा मुंडा हवाई अड्डा, रांची के टर्मिनल प्रबंधक के सरकारी मोबाइल नम्बर पर फोन एवं मैसेज कर बिरसा मुंडा हवाई अड्डा को उड़ा देने का धमकी देते हुये 20 लाख रुपये की रंगदारी की मांग करने के आरोप में मामला दर्ज कराया गया था। इसी मोबाइल नंबर से 29 जुलाई एवं एक अगस्त को भी फिर से धमकी दी गयी थी
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,858