टीम एबीएन, रांची। मंगलवार को दोपहर 3 से शाम 8 बजे तक स्थानीय स्वर्ण भूमि बैंक्वेट हॉल, डंगरा टोली, रांची में श्री जीण माता के सावन सिन्धारा महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में राजस्थान एवं गुजरात की प्रसिद्ध गायिका आशा वैष्णव को झारखंड के पारम्परिक छऊ नृत्य से स्वागत कर सभागार में लाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत गणेश पूजन के साथ हुई, इसके बाद विजय पालडीवाल ने सह परिवार माता की ज्योत प्रज्ज्वलित की। इसके बाद राजस्थान से पधारी आशा वैष्णव एवं उनकी टीम ने सुमधुर भजनों की वर्षा कार्यक्रम की शुरूआत धर्म राज, मेजा ने गणेश जी के भजन तेरी जय हो गणेश... से की। कार्यक्रम के दौरान श्री जीण माता को मेहंदी लगाई गई। चुनरी उड़ाई गई। सभी सदस्यों ने मिलकर माता को गजरा पहनाया। इसके बाद विशेष रूप से तैयार किए गए छप्पन भोग का प्रसाद भोग लगाया गया। फिर भक्तों ने माता को झूला झुलाया। राजस्थान में सिंधारा का एक विशेष महत्व होता है। इस दिन बहू बेटियों को वस्त्र आभूषण देकर मीठे-मीठे पकवान खिलाकर झूला झुलाया जाता है। महोत्सव का समापन श्री जीण माता की महाआरती के साथ हुई। कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल, उपाध्यक्ष विजय पालडीवाल, सचिव दिलीप पटवारी, कोषाध्यक्ष सुभाष अग्रवाल, प्रदीप सिंघानिया, प्रदीप शर्मा, बजरंग लाल सोमानी, प्रदीप पटवारी एवं सभी सदस्य गण का विशेष योगदान रहा। उक्त जानकारी श्री जीण माता प्रचार समिति, रांची के सचिव दिलीप पटवारी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी के दी।