टीम एबीएन, रांची। रांची में बड़ा हादसा हुआ है। रांची हाईवे एनएच 33 स्थित बुंडू थाना क्षेत्र के एडलहातु के पास दोपहर एक ट्रक और स्कूल वैन के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस घटना में स्कूल वैन में सवार 4 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि कई अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स भेज दिया गया है। सभी बच्चे भास्कर शिशु विद्या मंदिर के छात्र थे और छुट्टी के बाद वैन से घर जा रहे थे।