Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

रांची : गोली चलने से खादगाड़ा बस स्टैंड में अफरा-तफरी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची : गोली चलने से खादगाड़ा बस स्टैंड में अफरा-तफरी
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। खादगढ़ा बस स्टैंड में फायरिंग की वारदात से दहशत का माहौल पैदा हो गया। जानकारी मिलने के बाद खादगढ़ा टीओपी पुलिस ने एक आरोपी को धर दबोचा। आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र के खादगढ़ा बस स्टैंड स्थित शौचालय में हथियार की डिलिवरी लेने के बाद आरोपी शौचालय में हथियार का टेस्ट कर रहा था। उसी दरम्यान हथियार फायर हो गया। जिसके बाद शौचालय में मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। इसी दरम्यान पुलिस को भी सूचना दी गई। जिसके बाद आरोपी को खादगढ़ा टीओपी पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ा। हालंकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है। वहीं पुलिस दबोचे गए आरोपी से फिलहाल पूछताछ कर रही है। मामले पर शौचालय संचालक सुनील चौधरी ने बताया कि दो लोग थे जो पैसे देकर शौचालय में घुसे थे। उसी दरम्यान फायरिंग की आवाज आई थी। संचालक ने बताया कि उस दरम्यान शौचालय साफ करने वाले लोग शौचालय की सफाई कर रहे थे। खादगढ़ा बस स्टैंड से कई बार नशे के कन्साइनमेंट को पुलिस ने पकड़ा है। जिस कारण खादगाढ़ा बस स्टैंड हमेशा सुर्खियों में रहता है। बस स्टैंड से प्रतिदिन एक हजार बसों का परिचालन होता है, जिसमें से बिहार सहित आसपास के पड़ोसी राज्यों में जाने वाली बसें शामिल हैं। इसे देख बस स्टैंड में नशे की स्मेगलिंग की बातें सामने आती हैं। लेकिन अब हथियारों की सप्लाई का चेन भी बस अड्डे में बनता जा रहा है, जो चिंता की बात है। ऐसे में बस स्टैंड में पुलिस की सतर्कता बढ़ाने की जरूरत है।
विज्ञापन