झारखंड
दस्ते के सात सदस्यों के साथ दो लाख का इनामी नक्सली अजय पूर्ति गिरफ्तार
ABN Bureau
•
21 Jul, 2021
•
8 मिनट में पढ़ें
1 Views
विज्ञापन
चक्रधरपुर। पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ईटी विरदा जंगल पहाड़ी के पास से ईनामी पीएलएफआई कमांडर अजय पूर्ति (35) उर्फ मनोज उर्फ बिरसा हस्सा उर्फ बूढ़ा उर्फ रूठा को उनके अन्य सात साथियों के साथ पुलिस ने सर्च अभियान के दौरान दबोच लिया। अजय पूर्ति पीएलएफआई का कमांडर था। वह शनिचर सुरीन के बाद पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप का विश्वसनीय माना जाता था। अजय खूंटी जिला के मारंगहादा थाना क्षेत्र के गाढ़ामारा निवासी सनिका पूर्ति उर्फ केटरो का पुत्र है। उसके खिलाफ हत्या,हत्या का प्रयास, रंगदारी, आगजनी, पुलिस पार्टी पर हमला एवं अन्य नक्सली घटना से सम्बंधित पश्चिमी सिंहभूम जिला के विभिन्न थानों में 43,जबकि खूंटी जिला के विभिन्न थानों में कुल 07 मामले दर्ज है। विगत दिन 10 लाख का इनामी पीएलएफआई नक्सली शनिचर सुरीन को मुठभेड़ में मार गिराने के बाद अजय पूर्ति की गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। बताया जा रहा है, अजीत पूर्ति इनदिनों गुदड़ी थाना क्षेत्र के गुंडिदिरी को अपना वर्तमान ठिकाना बनाकर पीएलएफआई घटना को बहुत ही चतुराई के साथ अंजाम दे रहा था।
मिली जानकारी के अनुसार, पश्चिमी सिंहभूम जिला के पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा को मिली गुप्त सूचना के सत्यापन व उसपर आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा व सीआरपीएफ 60 बटालियन के कमांडेंट आनंद जेराई के मानिटारिंग और सहायक पुलिस अधीक्षक सह चक्रधरपुर के अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी नाथू सिंह मीणा व सीआरपीएफ 60 बीटी के टुआईसी विकास सिंह के नेतृत्व में संयुक्त अभियान दल का गठन किया गया। जिसमें जिला पुलिस के सैट टीम व सीआरपीएफ के क्यूएटी टीम को जोड़ा गया। अभियान दल ने बंदगांव थाना क्षेत्र के ईटी-बिरदा पहाड़ के जंगल मे विचरण करते प्रतिबंधित संगठन पीएलएफआई के वांछित कमांडर अजय पूर्ति के साथ बंदगांव थाना क्षेत्र के ओमन गांव के तितुस सांडी पूर्ति का पुत्र अकीला सांडी पूर्ति (22), टेबो थाना क्षेत्र के ओलमोकोद के मनसुख कंडुलना का पुत्र डुपन उर्फ तोपान कंडुलना(20), बंदगांव थाना क्षेत्र के किता गांव के एतवा सांडी पूर्ति का पुत्र हेरमन सांडी पूर्ति उर्फ सुखराम (19), बंदगांव थाना क्षेत्र के कोंसिया (सिरजम टोला)के रामसाय मुंडा का पुत्र दोसरो मुंडा (25) व स्व जोसेफ सांडी पूर्ति का पुत्र पौलुस सांडी पूर्ति (22), बंदगांव थाना क्षेत्र के कोनतरी गांव के गालू सांडी पूर्ति (19), बंदगांव थाना के सिंदुरिबेडा के जोहन सिरुम का पुत्र प्रभुसहाय सिरुम (26) को दबोच लिया। जिसके आलोक में बंदगांव थाना कांड संख्या 11/2021 दिनांक 21.07.2021 के तहत भादवि,शस्त्र अधिनियम, यूपीए, सीएलए एक्ट के सुसंगत धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है । इस दरम्यान उनके पास से दो देसी कट्ठा, आठ जिंदा गोली, बीएओएफइएनजी कम्पनी का एक वायरलेस सेट एवं चार्जर, पांच मोबाइल फोन, 06 सिमकार्ड, 05 पिट्ठू व हैंड बैग, 02 बाइक, एक सीलिंग, पीएलएफआई संगठन के लेवी मांगने वाला पर्चा व चंदा रसीद एवं अन्य दैनिक जरूरत के सामान बरामद किए गए। उक्त अभियान में सीआरपीएफ 60 बीटी के सहायक समादेष्टा देशराज, बंदगांव थाना प्रभारी सुबोध सिंह मुंडा, पुअनि अविनाश कुमार, निर्भय कुमार, कुमार प्रभात रंजन, अमरजीत के अलावा सीआरपीएफ 60 बीटी के सचिन कुमार व अवनीश कुमार ने भी अहम भूमिका निभायी।
विज्ञापन