टीम एबीएन, बुढ़मू/रांची। सबसे दिलचस्प बात तो ये हैं की एक ओर अवैध बालू की सुचना पर बुढ़मू CO द्वारा छापर बालू घाट मे अवैध डंप किये गए 150 से अधिक CFT बालू को जप्त किया गया बावजूद इसके रोजाना 50/60 हाइवा वाहनों से अवैध बालू का ढूलाई बदस्तूर जारी है, जो समझ से परे है, आखिर प्रशासन द्वारा बालू पूर्ण रूप से बंद कराये जाने के वावजूद भी रात्रि मे परिवहन किये जा रहे अवैध बालू आखिर कहां से आ रहे है और किसके इशारे से माफियाओं का मनोबल इतना बढ़ा है की NGT रोक के बावजूद यह सारा खेल बदस्तूर जारी है। रात्रि 10 बजे से लेकर सुबह 4 बजे तक अवैध परिवहन किया जा रहा है। बिना डर भय के धड़ल्ले से अवैध बालू का परिवहन करना ये प्रशासन को चुनौती नहीं तो और क्या है?