Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

सीआरपीएफ की 154वीं बटालियन ने लगाये 150 पौधे, जुलूस निकाल ग्रामीणों को किया जागरूक

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सीआरपीएफ की 154वीं बटालियन ने लगाये 150 पौधे, जुलूस निकाल ग्रामीणों को किया जागरूक
विज्ञापन
टीम एबीएन, गिरिडीह/रांची। सीआरपीएफ की 154वीं बटालियन एक तरफ गिरीडीह के पारसनाथ जंगल से पूरी तरह नक्सल मुक्त करने में लगी है तो दूसरे तरफ वृक्षारोपण कर ग्रामीणों को पेड़ लगाने व पेड़ों की रक्षा करने की भी सीख दे रही है। इस प्रकार के कार्यक्रम सीआरपीएफ 154वीं बटालियन के वरीय अधिकारियों के निर्देश पर लगातार जिले के नक्सल प्रभावित डुमरी के कई इलाकों में किया जा रहा है तथा लोगों को प्राकृतिक को पेड़ लगा कर संजोने का संदेश दे रहे हैं। सीआरपीएफ 154वीं बटालियन द्वारा रविवार को डुमरी के पारसनाथ के तलहटी पर बसे खैरा टुंडा पंचायत के पंचायत सचिवालय में भी दर्जनों पेड़ लगाए गए जिसमे स्थानीय ग्रामीणों एवम जन प्रतिनिधियों की अहम भूमिका रही। बता दें कि सीआरपीएफ द्वारा ग्रामीणों के सहयोग से पेड़ लगाने एवम पेड़ो की रक्षा को लेकर टोले मोहल्लों में जुलूस निकाल कर जागरूक भी किया गया। इस सम्बंध में सीआरपीएफ 154वीं बटालियन के सब इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार ने कहा कि ग्रामीणों के सहयोग से आज लगभग 150 पेड़ लगाए गए तथा लोगो को जंगल बचाने एवं पेड़ो की रक्षा हेतु जागरूक भी किया गया है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 39,459