Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

हर घर तिरंगा को लेकर कटकमदाग मंडल भाजपा ने बनाई रणनीति

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
हर घर तिरंगा को लेकर कटकमदाग मंडल भाजपा ने बनाई रणनीति
विज्ञापन
टीम एबीएन, हजारीबाग। कटकमदाग प्रखंड के आदर्श उच्च विद्यालय में बीजेपी कटकमदाग मंडल की बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कविंद्र यादव ने की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाना तथा नमो फुटबॉल टूर्नामेंट के आयोजन पर चर्चा करना था। इस बैठक में विधायक प्रतिनिधि अजय साहू, कृषि एवं जन वितरण प्रणाली के विधायक प्रतिनिधि इंद्रनारायण कुशवाहा, विधायक महिला प्रतिनिधि लीलावती देवी, कटकमदाग उपप्रमुख बिमल गुप्ता मौजूद रहे। हर घर तिरंगा कार्यकर्म को सफल बनाने के लिए अडरा पंचायत से कविंद्र यादव और सुदामा तुरी, सुल्ताना से जयनाथ प्रसाद और राजू साव, कटकमदाग से कमल साव और सुबोध यादव, पसई से हुलास कुशवाहा और उमेश राम, कुसुम्भा से मिथलेश यादव और तुलसी कुशवाहा, सलगावां से महेश प्रसाद और सुरेश साव, मसरातू से अवध यादव और लीलावती देवी, ढेंगूरा से प्यूश रहा और राजू राम, खबरियावां से विमल गुप्ता और राजेश गुप्ता, नवादा से लालन गोप और अशोक राम, बेस से अरुण राणा और जगरनाथ साव, पकरार से सुरेश साव और राजेंद्र यादव को तिरंगा यात्रा पंचायत प्रभारी बनाया गया है, जिसके तहत इनके देख रेख में पंचायत में तिरंगा यात्रा 14 अगस्त को निकलने पर मोहर लगी है। मौके पर सभी पंचायत से कार्यकर्ता इस बैठक में मौजूद रहे।
विज्ञापन