Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

खुली खदान में नहाने गया नाबालिग डूबा, मौत, स्थानीय गोताखोरों ने निकाला शव

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
खुली खदान में नहाने गया नाबालिग डूबा, मौत, स्थानीय गोताखोरों ने निकाला शव
विज्ञापन
टीम एबीएन, पाकुड़/रांची। झारखंड के पाकुड़ जिले के हिरणपुर क्षेत्र में मोहम्मद अहमद नाम का एक बच्चा अपने दोस्तों के साथ हिरणपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर के बंद पड़े खदान में नहाने गए थे उसी दौरान ज्यादा खाई होने के कारण बच्चे की डूबने से मौत हो गई। गांव के ही कुछ व्यक्ति ने देखा कि खदान में कोई डूबा हुआ है। यह सूचना गांव में आग के तरह फैल गई जिसके बाद गांव वाले भी काफी मात्रा में जमा हो गए। इस घटना की जानकारी हिरणपुर थाने की पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस ने बच्चे के शवों को गोताखोरों के द्वारा निकालने के लिए रेस्क्यू शुरू किया। वहीं मौके पर पहुंचे अमर कुमार मिंज थाना प्रभारी के अनुसार मृतक बालक का नाम मोहम्मद अहमद निवासी सुंदरपुर मोहल्ला है। बताया जा रहा है की बच्चे की मौत जायदा गहराई में छलांग लगा देने से हुई है। शव को बाहर निकालने पर जिसे ही देख परिजन बदहवास हो गए। बताया जा रहा है कि बच्चे बिना बताए घर से नहाने के लिए गए थे। सम्भवतः पानी की गहराई का अंदाजा ना होने के कारण दोनों बच्चे की डूबने से मौत हुई है। फ़िलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सोनाजोड़ी भेज दिया गया है। बता दें, पाकुड़ जिले मैं खनिज विभाग द्वारा स्वीकृति दी गई अधिकांश खदाने खुली पड़ी हुई है जो रोज मौत को न्योता दे रही है। इन खदानों में अनेको बार घटनाएं भी घटित हो चुकी है उसके बावजूद भी खनिज विभाग द्वारा खदान मालिकों से चहारदीवारी निर्माण नहीं करवा पा रही है। अधिकांश खदाने इतनी गहरी हो चुकी है की उन खदानों में से पानी भी निकलना शुरू हो गया है, जिस कारण क्षेत्र का जलस्तर भी दिन-प्रतिदिन गहरा होता जा रहा है। खदाने खुली होने के कारण इन खदानों में पशु पक्षी गिर जाते हैं जिनकी मौत हो जाती है।
विज्ञापन