Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

विश्व आदिवासी दिवस और मुहर्रम को लेकर हाई अलर्ट पर सरायकेला जिला प्रशासन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
विश्व आदिवासी दिवस और मुहर्रम को लेकर हाई अलर्ट पर सरायकेला जिला प्रशासन
विज्ञापन
टीम एबीएन, सरायकेला/जमशेदपुर। मुहर्रम और विश्व आदिवासी दिवस को लेकर जिला प्रशासन सतर्क है। शनिवार को ऑटो क्लस्टर सभागार में डीसी अरवा राजकमल और एसपी आनंद प्रकाश के नेतृत्व में इसकी तैयारियों को लेकर बैठक हुई। जिसमें जिला के सभी पदाधिकारी और थाना प्रभारी मौजूद रहे। इस मीटिंग में सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त को लेकर चर्चा की गयी। इसके साथ ही डीसी और एसपी ने थाना प्रभारियों को धारा 116, 107 और 144 के इस्तेमाल का आदेश दिया है। उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक की इस तैयारी बैठक में कई तरह के निर्देश पदाधिकारियों को दिए गए हैं। मुहर्रम और विश्व आदिवासी दिवस पर निकलने वाली जुलूस की अनिवार्य रूप से वीडियोग्राफी कराने का आदेश सभी थाना प्रभारी को दिया गया है। इसके साथ ही सभी बीडीओ, सीओ और कार्यपालक अधिकारी दंडाधिकारी के साथ पर्याप्त पुलिस बल तैनात रखने का आदेश दिया गया। सोशल मीडिया सेल को सोशल मीडिया पर चलने वाली खबरों और वीडियो पर विशेष निगाह रखने का आदेश दिया गया है। इतना ही नहीं सुरक्षा कारणों को लेकर त्योहार के दिन दोपहर 2 बजे से रात 12 बजे तक भारी वाहनों का जिला में प्रवेश पर रोक रहेगी। संवेदनशील जगहों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने का आदेश दिया गया है। जुलूस के रूट में किसी भी तरह का परिवर्तन नहीं होगा। पेट्रोलिंग सुबह से ही करने का आदेश दिया गया है। इसके अलावा सभी थाना प्रभारियों को धारा 116, 107 और 144 का प्रयोग करने का आदेश दिया गया है। जरुरत पड़ने पर हथियार के लाइसेंस जमा करने का भी निर्देश दिया गया। जुलूस हर हाल में रात्रि 9 बजे तक संपन्न कराने का आदेश पुलिस पदाधिकारियों को दिया गया है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,280