झारखंड
सात अगस्त को चलकद मैदान में लगेगा निःशुल्क हेल्थ कैंप
ABN Bureau
•
07 Aug, 2022
•
5 मिनट में पढ़ें
2 Views
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। अच्छे स्वास्थ्य के लिए जिले के लागों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सके, इस उद्येश्य को लेकर जिला प्रशासन की पहल पर आगामी 7 अगस्त 2022 को अड़की प्रखण्ड के चलकद गांव में स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया जाएगा। इसमें स्वास्थ्य से जुड़ी सभी समस्याओं का निःशुल्क इलाज कर दवाईयां का वितरण किया जायेगा। इसके निमित्त उपायुक्त के निर्देशानुसार अनुमण्डल पदाधिकारी, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी व अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में आज तैयारियां की गई। लाभुकों के लिए शिविर में पंजीकरण की मुफ्त व्यवस्था की जाएगी और रोगियों कोे इलाज के लिए तमाम सुविधाएं निःशुल्क दी जायेगी। इस स्वास्थ्य शिविर में रोगों के शीघ्र जांच, इलाज की सुविधा और संबंधित जानकारी निःशुल्क उपलब्ध करायी जाएगी। हर तरह की बीमारियों की जांच विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा की जाएगी और निःशुल्क दवाईयां दी जायेगी। मेगा हेल्थ कैंप में 50 से ज्यादा डॉक्टर होंगे, जिसमें मेडिका सुपर स्पेस्लिटी हॉस्पिटल, रांची और खूंटी जिले के सुपर स्पेस्लिस्ट डॉक्टर लगभग 3000 मरीजों के स्वास्थ्य स्क्रीनिंग करने के साथ उनका इलाज करेंगे। हेल्थ कैंप में लैब की व्यवस्था भी होगी। इस स्वास्थ्य शिविर में ब्लड कैंप और टीकाकरण की समुचित व्यवस्था होगी। कैंप में मोबाइल वैन की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी, जिसमें नाक, कान, गला एवं दांतों से संबंधित समस्या, त्वचा संबंधी रोग और आंखों की बीमारी के समुचित इलाज की व्यवस्था होगी। आंख से संबंधित समस्या होने पर आवश्यकता अनुसार निःशुल्क चश्मा प्रदान किया जायेगा। इसके अलावा ALIMCO के शिविर के माध्यम से दिव्यांगों और वृद्धजनों के लिए विशेष सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। शिविर के सफल संचालन में ग्राम सभाओं एवं सेवा वेपफेयर सोसाईटी द्वारा लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
शिविर में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाएं - उक्त स्वास्थ्य शिविर में शिशु रोग, महिला रोग, दांत रोग, कैंसर रोग, हड्डी रोग, हृदय रोग, चर्म रोग, पेट रोग, न्यूरो रोग, नेत्र रोग, यूरो रोग, मधुमेह रोग, रक्त रोग आदि रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सक मौजूद रहेंगे। शिविर में सामान्य रोगों की भी जांच कर निःशुल्क दवाईयां दी जाएंगी।
विज्ञापन