Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

एनडीए के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार जगदीप धनकड़ की ऐतिहासिक जीत पर प्रदेश भाजपा ने जताया हर्ष

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
एनडीए के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार     जगदीप धनकड़ की ऐतिहासिक जीत पर प्रदेश भाजपा ने जताया हर्ष
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश दीपक प्रकाश ने भारत के नव निर्वाचित उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ जी को उनकी जीत पर बधाई एवम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि धनकड़ की जीत देश के करोड़ों किसान परिवार की जीत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सबका साथ, सबका विकास के रूप में विकास पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि देश को जन आकांक्षाओं पर खरा उतरने वाला उपराष्ट्रपति मिला है जिसने एक राज्यपाल के रूप में जनता की समस्याओं को काफी नजदीक से अनुभव किया है। भाजपा नेता विधायक दल और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एक तरफ राष्ट्रपति के रूप में सुदूर गांव देहात की आदिवासी महिला भारत की राष्ट्रपति बनी है। दूसरी ओर एक किसान का बेटा उपराष्ट्रपति केलिए निर्वाचित हुआ, इससे भारत के लोकतंत्र की मजबूती प्रकट हुई है। दुनिया आज भारत के लोकतंत्र की सराहना कर रही। प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में अंत्योदय नारा नहीं संकल्प है। देश में केवल विकास कार्यों में ही अंत्योदय नहीं झलक रहा, बल्कि संवैधानिक जिम्मेवारियों में भी अंत्योदय को साकार किया जा रहा। एनडीए ने एक उच्च कोटि के संविधान विशेषज्ञ, जनता के दुख-दर्द को समझने वाला उपराष्ट्रपति देश को दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में गांव, गरीब, किसान के विकास का स्वप्न साकार हो रहा। बधाई देने वालों में प्रदेश महामंत्री सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा, बालमुकुंद सहाय सहित प्रदेश पदाधिकारीगण शामिल हैं।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,301