टीम एबीएन, चतरा। जिले में पुलिस ने स्पेशल ड्राइव के दौरान सोशल मीडिया में हथियार चमकाकर वीडियो पोस्ट कर दहशत फैलाने वाले अफीम माफिया शनिचर उर्फ मुकेश सोनी समेत पांच तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। तस्करों की गिरफ्तारी सदर थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों से हुई है। गिरफ्तारी से तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है। पूछताछ के बाद सभी तस्करों को जेल भेज दिया गया।