Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

चतरा : डीसी के इटखोरी अस्पताल पहुंचते ही कर्मियों में मची खलबली

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
चतरा : डीसी के इटखोरी अस्पताल पहुंचते ही कर्मियों में मची खलबली
विज्ञापन
टीम एबीएन, इटखोरी (चतरा)। स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ और चिकित्सीय उपचार को बेहतर करने के उद्देश्य से उपायुक्त अबू इमरान ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, इटखोरी का औचक निरीक्षण कर उपलब्ध संसाधनों एवं स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चिकित्सीय सुविधाओं को बेहतर करने का निर्देश दिया, ताकि मरीजों को चिकित्सीय उपचार हेतु उचित सुविधा मुहैया कराया जाये। औचक निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने अस्पताल में उपलब्ध संसाधनों तथा स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अस्पताल में कार्य कर रहे चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों, सफाईकर्मियों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल में पेयजलापूर्ति, शौचालय, बिजली की आपूर्ति व अन्य बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया। इसके साथ ही अस्पताल में दवा की उपलब्धता की वस्तुस्थिति से अवगत हुए। इसके अलावा उपायुक्त ने अस्पताल की नियमित साफ-सफाई एवं व्यक्तिगत स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। मौके पर मुख्य रूप से डॉक्टर अशोक,डॉक्टर निरंजन, प्रखंड खाता प्रबंधक समेत अन्य सभी कर्मचारी उपस्थित थे। प्रखंड सह अंचल कार्यालय का भी किया निरीक्षण : डीसी अबू इमरान ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय इटखोरी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त ने अंचल कार्यालय में उपस्थित कर्मियों एवं उपस्थिति पंजी की जांच किया। उपायुक्त ने कार्यालय में मौके पर उपस्थित अंचल अधिकारी राम विनय शर्मा एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी अन्वेषा ओना से कार्यालय कार्य एवं कर्मियों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारी लिया। उपायुक्त ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय में आए आम जनों से भी मुलाकात किया।उपायुक्त ने मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को नियमानुसार होने वाले आमजनों के कार्यों को अविलंब निष्पादन करने का निर्देश दिया। साथ ही उपायुक्त ने भूमि विवाद से जुड़े मामलों के निष्पादन हेतु थाना दिवस आयोजित करने का निर्देश दिया। साथ ही जिले के सभी अंचलों को अंचल दिवस एवं रोजना जनता दरबार आयोजित करने का निर्देश दिया गया। मौके पर मुख्य रूप से अंचल अधिकारी इटखोरी राम विनय शर्मा,प्रखंड विकास पदाधिकारी अन्वेषा ओना, समेत अन्य प्रखंड व अंचल कर्यालय से संबंधित कर्मी मौजूद थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,140