Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

हेमंत के प्रतिनिधि जेल में, प्रेस सलाहकार से पूछताछ, सीएम को सत्ता में रहने का अधिकार नहीं : रघुवर दास

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
हेमंत के प्रतिनिधि जेल में, प्रेस सलाहकार से पूछताछ, सीएम को सत्ता में रहने का अधिकार नहीं : रघुवर दास
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि मैंने 6 महीना पहले ही कहा था कि पत्थर का चिप्स बांग्लादेश जा रहा है और करीब 100 करोड़ का घोटाला है, जो आज सही साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि परिवारवाद के साथ-साथ लूट की संस्कृति नहीं चलेगी। मुख्यमंत्री का प्रतिनिधि जो आज जेल में हैं उन्हें भी पद से हटाया नहीं गया। आखिर किस बात का डर है, यह सभी को पता है। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा का प्रदेश स्तरीय तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन करने पूर्व सीएम रघुवर दास सेक्टर चार स्थित भारत सेवा आश्रम मिलन मंडप पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि जो भी भ्रष्टाचार करेंगे वह जेल जाएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जब- जब झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और आरजेडी की सरकार बनी है, तब- तब राज्य में लूट और भ्रष्टाचार हुआ है। उन्होंने कहा कि आगे और कौन-कौन जांच के दायरे में आएंगे। यह तो समय ही बतायेगा। लेकिन राज्य के मुखिया का जनप्रतिनिधि जेल में है। उनके प्रेस सलाहकार से पूछताछ हो रही है और उन्हें पद से न हटाना एक गलत मैसेज जनमानस के बीच जा रहा है। ऐसे में हेमंत सोरेन सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। भाजपा को मौका मिले तो सरकार बनायेगी। इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भाजपा 2024 के चुनाव की तैयारी कर रही है। कांग्रेस विधायकों को यह लग रहा है कि 2024 में वे चुनाव नहीं जीत पायेंगे। इस कारण इस तरह का काम कर रहे हैं। जब-जब राज्य में जेएमएम कांग्रेस और आरजेडी की सरकार बनी है तब तब राज्य कलंकित हुआ है। जिसका उदाहरण मधु कोड़ा सरकार और वर्तमान में हेमंत सोरेन सरकार है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,292