Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

बर्दाश्त नहीं की जायेगी डीवीसी की मनमानी : शालिनी गुप्ता

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बर्दाश्त नहीं की जायेगी डीवीसी की मनमानी : शालिनी गुप्ता
विज्ञापन
टीम एबीएन, कोडरमा। जिला वासी अनियमित विद्युत आपूर्ति से परेशान हैं। 24 घंटे में जिले में10 से 12 घंटे ही बिजली की आपूर्ति हो रही है। इस वजह से गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। उमस भरी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। वहीं बिजली रानी के नखरे भी परेशानी का सबब बना हुआ है। इधर पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने विद्याुत विभाग के अधीक्षण अभियंता सुधांशु कुमार से मिलकर समस्या अवगत कराया। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि डीवीसी लगातार दस दिनों से दो-दो घंटे का लोड शेडिंग तीन-तीन बार बिना बताए कर रहा है। ऐसे में विभाग को दो घंटे के बाद बिजली मिलने के उपरांत आपूर्ति ट्रिप हो जा रहा है। विभाग भी मरम्मति व अन्य कार्य के लिए चार से पांच घंटा बिजली काट रहा है। अगर डीवीसी समय बताकर लोड शेडिंग करे तो उसी बीच विभाग मेंटेनेंस वर्क कर सकता है। पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने समस्याओं से अवगत होने के बाद डीसी आदित्य रंजन को पत्र लिखकर डीवीसी के इस व्यवस्था पर पहले करने की मांग की है। ताकि शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को 24 घंटे निर्बाध बिजली मिल सके। डीसी को लिखे पत्र में उन्होंने कहा है कि किसी भी क्षेत्र के विकास में बिजली का बड़ा योगदान होता है। बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ गृहणियों को घरेलू काम करने, लघु उद्योग चलाने में परेशानी उठानी पड़ रही है। इसे शीघ्र ही जिला प्रशासन को समाधान करने की अपील की है। बाद में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि अपने ही घर आंगन में डीवीसी की मनमानी बर्दास्त नहीं की जाएगी। यहां की जमीन, यहां का कोयला और यहीं का पानी लेने के बाद भी उत्तरी छोटानागपुर के कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़, चतरा, गिरिडीह, धनबाद और बोकारो में अंधेरा पसरा है। जबकि नियम संगत यह हैकि जहां भी विद्युत उत्पादन केंद्र होता है उस क्षेत्र में 24 घंटे बिजली देने का प्रावधान है। डीवीसी इसकी अवहेलना कर रहा है। मौके पर कार्यपालक अभियंता तकनीकी नथन रजक के अलावा अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 39,159