Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

रांची : एटीएम के 1.81 करोड़ लेकर फरार हुए दो अपराधी गिरफ्तार, 62 लाख भी बरामद

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची : एटीएम के 1.81 करोड़ लेकर फरार हुए दो अपराधी गिरफ्तार, 62 लाख भी बरामद
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। राजधानी के अलग-अलग एटीएम में डाले जाने वाले 1.81 करोड रुपए गायब करने के मामले में रांची पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। रांची पुलिस की टीम ने बिहार और बंगाल में छापेमारी कर इस घटना के मास्टरमाइंड सहित दो को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों के पास से 62 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। रांची पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पैसे गायब कर फरार चल रहे सीएमएस कंपनी के दो कस्टोडियन अमित कुमार मांझी और सुभाष चेन को गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार अमित कुमार मांझी को बिहार से जबकि सुभाष को बंगाल से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी में अरगोड़ा पुलिस का अहम योगदान रहा है। इस मामले में रांची पुलिस ने पूर्व में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था, गिरफ्तार आरोपियों से हुई पूछताछ में पुलिस को कई अहम जानकारी मिली थी, दरअसल, यह पूरी चोरी सिर्फ और सिर्फ सट्टा खेलने के लिए की गई थी लेकिन सभी आरोपी करोड़ों रुपए लगाकर सट्टा हार गए थे जिसके बाद सभी रांची छोड़कर फरार हो गए थे। जानकारी के अनुसार पूर्व में गिरफ्तार आरोपी अतुल शर्मा को सट्टा खेलने का शौक था। दुबई की एक कंपनी द्वारा ऑनलाइन सट्टा खिलाया जाता है। एटीएम से पैसे चुराने के बाद दोनों आरोपी अमित और सुभाष अपराधी अतुल के पास पहुंचे थे। अतुल के मोबाइल पर सट्टा खेलने के लिए 40 लाख रुपए का रिचार्ज करवाया। इसके बाद सुभाष चेन के मोबाइल पर भी 20 लाख रुपए उसी चोरी के पैसे से रीचार्ज करवाया था। आरोपी सनोज ठाकुर ने दोनों का रीचार्ज का पैसा खुद वसूला था। पुलिस ने आरोपी अतुल के उस मोबाइल को भी जब्त किया है, जिसमें उसने सट्टा खेलने के लिए एप डाउनलोड किया था।
विज्ञापन