Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रामगढ़ : नशा खिलाकर वाहन लूटने वाले आठ लुटेरे गिरफ्तार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रामगढ़ : नशा खिलाकर वाहन लूटने वाले आठ लुटेरे गिरफ्तार
विज्ञापन
टीम एबीएन, रामगढ़/रांची। झारखंड की रामगढ़ पुलिस ने नशा खिलाकर वाहन लूटने वाले अंतर जिला गिरोह को पकड़ने में सफलता पाई है। गिरोह से जुड़े 8 अपराधियों को रांची, रामगढ़ और लोहरदगा से गिरफ्तार किया गया। इनके पास से लूटे गए पांच चार पहिया वाहनों को रांची और हजारीबाग से बरामद किया गया। इनमें से रांची से चार और हजारीबाग से एक वाहन बरामद किये गये। पुलिस के मुताबिक गिरोह के सदस्य जिले के सीमा क्षेत्र में वाहन चालकों से लिफ्ट लेता था और सवार होने के बाद झांसा देकर उन्हें पेय पदार्थ में नशा मिलाकर पिला देता था। फिर चालक के बेहोश होने पर हन लूट कर फरार हो जाते थे। मालूम हो कि रामगढ़ जिले के रामगढ़ थाना और कूजू ओपी क्षेत्र में वाहन लूट की कुल 4 घटनाओं को इस गिरोह ने अंजाम दिया था। जिनका खुलासा पुलिस ने कर दिया है। एसपी पीयूष पांडे ने बताया कि गिरोह में शामिल 8 अपराधियों ने वाहन लूटने में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। उन्होंने बताया कि जानकारी के आधार पर और लोगों की भी गिरफ्तारी जल्द की जाएगी। नशा खिलाकर वाहन लूटने वाले गिरोह के लुटेरे रांची, रामगढ़ और लोहरदगा से जुड़े हुए हैं. रांची जिला से पकड़े गए लुटेरों में एहसान अंसारी ग्राम चंदवे थाना पिठौरिया, इरशाद अंसारी इरबा थाना ओरमांझी, रियाज अहमद ग्राम चंदवे, शामिद अंसारी चंदवे, पिठौरिया और हजारीबाग जिला के कोरा थाना क्षेत्र का अमित सोंधी उर्फ चिंटू, जबकि रामगढ़ जिले के गोला थाना क्षेत्र के ग्राम बेतूलकला निवासी अमान अंसारी, बबलू कुमार उर्फ नेपाली शामिल हैं।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,858