Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 45
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

अंग्रेजों से मुक्ति में रामगढ़ कांग्रेस का अधिवेशन रहा था ऐतिहासिक : डॉ रामेश्वर उरांव

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
अंग्रेजों से मुक्ति में रामगढ़ कांग्रेस का अधिवेशन रहा था ऐतिहासिक : डॉ रामेश्वर उरांव
विज्ञापन
रामगढ़। रामगढ़ कांग्रेस अधिवेशन 1940 की याद में शनिवार को स्मृति उत्सव समारोह का आयोजन किया गया। 19401 का अधिवेशन अंग्रेजों को भारत से खदेड़ने में अहम रहा। ब्रिटिश शासन से मुक्त करने में रामगढ़ कांग्रेस का 1940 का अधिवेशन ऐतिहासिक महत्व को भुलाया नहीं जा सकता। रामगढ़ की ऐतिहासिक धरती जहां से मौलाना अबुल कलाम आजाद की अध्यक्षता में 1940 में कांग्रेस का अधिवेशन हुआ। पंडित नेहरू, महात्मा गांधी, सरदार बल्लभ भाई पटेल ,सुभाष चंद्र बोस ने एक स्वर से अंग्रेजों भारत छोड़ो का नारा तेज किया। यहीं से आजादी की लड़ाई तेज हुई जिसे हम कभी नहीं भुला सकते। उपरोक्त बातें बतौर मुख्य अतिथि रामगढ़ कांग्रेस अधिवेशन 1940 की याद में स्मृति उत्सव समारोह कार्यक्रम में गुरु नानक आडिटोरियम में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष झारखंड सरकार के केंद्रीय वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने कही। उन्होंने कहा अपने नेताओं की याद और शहीदों की याद में यह अधिवेशन स्मृति दिवस के रूप में मना रहे हैं । आज उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी। जब हम उनके बताए हुए रास्ते पर चलकर देश और झारखंड का विकास कर सके। कांग्रेस अधिवेशन की याद में स्मृति उत्सव समारोह को संबोधित करते हुए झारखंड सरकार के संसदीय कार्य एवं ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि रामगढ़ की ऐतिहासिक धरती को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। हम अपने नेताओं को कभी भूल नहीं सकते हैं जिस महात्मा गांधी ने और सुभाष चंद्र बोस ने रामगढ़ की धरती से आजादी की लड़ाई को बुलंद किया। वहां हम अपने नेताओं को आज याद कर रहे हैं। हम अपने नेताओं को सच्ची श्रद्धांजलि देते हैं और राज्य के विकास राज्य के उत्थान सब के विकास के लिए प्रतिज्ञान करते हैं। इस अधिवेशन उत्सव समारोह को संबोधित करते हुए राज सभा सांसद धीरज साहू ने कहा कि क्या आज पूरे देश में हाहाकार मचा है पूरा देश महंगाई से त्रस्त लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा है। ऐसे समय में हम स्मृति उत्सव मना रहे हैं हमारी सरकार राज्य में है हेमंत सोरेन की सरकार के नेतृत्व में राज्य में गरीबों आदिवासियों का कल्याण होगा। कांग्रेस अधिवेशन उत्सव को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्रीसह रांची के सांसद सुबोध कांत सहाय ने कहा कि केंद्र की सरकार आज निजी करण कर रही है आज इस अधिवेशन से मैं बताना चाहता हूं कि इंदिरा गांधी के नेतृत्व में सीसीएल बीसीसीएल बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया गया। जो आज सम्मान की बात है और वही मोदी सरकार आज बैंकों का निजीकरण कर रही है। लोग रोजगार के लिए खाक छान रहे आम जनों से कांग्रेस पार्टी को आने वाले दिन में और मजबूत करने का आह्वान किया। समारोह को रामगढ़ विधायक का आयोजन समिति के अध्यक्ष ममता देवी ने कहा कि बड़ी खुशी की बात है यह कांग्रेस का अधिवेशन रामगढ़ में हुआ था और इस ऐतिहासिक पल को आज स्मरण दिवस के रूप में हम लोग बना रहे। इसे कभी भुलाया नहीं जा सकता ।हम लोग राज्य के विकास के लिए गरीबों पिछड़ों दलितों के विकास के लिए काम करेंगे। कांग्रेस विधायक अकेला यादव, इरफान अंसारी, अंबा प्रसाद, खिजरी विधायक राजेश कश्यप, कुमार जय मंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह आदि ने संबोधित किया । समारोह में पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी, झारखंड सरकार के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, बन्ना गुप्ता, कमलेश किशोर नाथ शाहदेव, जय शंकर पाठक, सीपी संतन आदि ने संबोधित किया। वही समारोह में सोनिया गांधी द्वारा भेजे गए संदेश को केशव महतो कमलेश ने पढ़कर सुनाया। कहा कि झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी इस अधिवेशन से प्रेरणा लेगी और झारखंड को बेहतर बनाने के लिए अपने प्रयासों को दोगुना करें समारोह की शुरूआत वंदे मातरम गीत व दीप प्रज्जवलित कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष झारखंड सरकार के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव व मंच संचालन शांतनु मिश्रा व शहजादा अनवर के द्वारा किया गया। स्मृति उत्सव समारोह में कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता शहजादा अनवर ने रामगढ़ में मौलाना अबुल कलाम आजाद के नाम पर चौक चौराहों का नामकरण करने को लेकर प्रस्ताव पेश किया गया। जिसे ध्वनिमत से पारित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन