झारखंड
रामगढ़ : बिहार भेजने से पहले ही भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त
ABN Bureau
•
02 Aug, 2022
विज्ञापन
टीम एबीएन, रामगढ़/रांची। शराब तस्करी के खिलाफ रामगढ़ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है, जहां रामगढ़ एसपी पीयूष पांडे को मिली गुप्त सूचना के आधार पर वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान रांची से आ रही पिकअप वैन में भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद किया गया। पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर ड्राइवर सहित एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। रामगढ़ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि रामगढ़ एसपी पीयूष पांडेय को मिली गुप्त सूचना के आधार पर मांडू पुलिस ने 20 माइल फोरलेन के पास वाहन जांच अभियान शुरू किया। इसी दौरान रांची की ओर से आ रही सफेद रंग की पिकअप वाहन को रोका गया, जिसमें से 640 बोतल बीयर जब्त की गई। जब ड्राइवर से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह मुरी से शराब लेकर चतरा जा रहा था और जिसे बिहार में खपाने की योजना थी। लेकिन इसी बीच मांडू पुलिस ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया।
विज्ञापन