Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

धनबाद : पूजा के दौरान शिव मंदिर पर वज्रपात, 25 घायल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
धनबाद : पूजा के दौरान शिव मंदिर पर वज्रपात, 25 घायल
विज्ञापन
टीम एबीएन, धनबाद। सावन की तीसरी सोमवार पर आज बड़ा घटना जिले में घटी है। वज्रपात की चपेट में आने से करीब 25 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिले के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिलाओं के अलावे घायलों में बच्चे भी शामिल हैं। ज्यादातर घायल महिलाएं ही हैं। महिलाओं में पांच की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। दरअसल, बलियापुर थाना क्षेत्र के आमझर पंचायत के परघा में स्थित प्राचीन राजवाड़ी मंदिर में सावन की तीसरी सोमवारी पर महिलाएं पूजा के लिए पहुंची थी। तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली भी कड़क रही थी। इस दौरान आकाश में जोरदार आवाज के साथ शिव मंदिर परिषर में वज्रपात हुईं। मंदिर में पूजा कर रही महिलाएं और बच्चे वज्रपात की चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों को घटना की सूचना मिली, जिसके बाद आसपास के लोग दौड़े भागे मंदिर पहुंचे। जमीन पर जख्मी अवस्था में पड़ी कुछ महिलाओं व बच्चों को बलियापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहीं घायल कई लोगों को मौके से उठाकर आनन-फानन में भर्ती कराया गया है। जहां सभी का इलाज चल रहा है। जिनमें से पांच लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,843