झारखंड
झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता राजीव कुमार की कोलकाता में गिरफ्तारी का झारखंड अधिवक्ता मंच ने किया विरोध
ABN Bureau
•
01 Aug, 2022
•
4 मिनट में पढ़ें
3 Views
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। झारखंड अधिवक्ता मंच के केंद्रीय अध्यक्ष रविंद्र कुमार और झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता प्रकाश कुमार सिंह ने राजीव कुमार की कोलकाता में गिरफ्तारी का जमकर विरोध किया है। उन्होंने कहा है कि एक अधिवक्ता को बिना पूरी जांच पड़ताल किये बिना सुप्रीम कोर्ट के गाइडलाइन के विरुद्ध गिरफ्तार करना सरासर गलत है। यह किसी तरह से न्यायोचित प्रतीत नहीं होता। झारखंड अधिवक्ता मंच इसका पूर्ण विरोध करता है और अविलंब अधिवक्ता राजीव कुमार को रिहा करने की मांग करता है। उन्होंने कहा है कि जब अधिवक्ता ही सुरक्षित नहीं है तो आम जनता के बारे में क्या कहा जा सकता है। अधिवक्ता की गिरफ्तारी का विरोध करने वालों में अधिवक्ता राजकुमार साहू, योगेंद्र प्रसाद, अखौरी प्रमोद बिहारी, विश्वंभर महतो, रघुवीर महतो, पूनम साहू, रोहन ठाकुर, अभय मिंज, अनूप कुमार, सतीश कुमार, प्रकाश कुमार, सौरभ पाण्डेय, प्रकाश कुमार सिंह, प्रशांत कुशवाहा, कौशिकी गिरी, अनीता राम, राखी कुमारी, संध्या कुमारी, निकुंज सदा, रश्मि कुमारी प्रसाद, अंजना टोप्पो, मानस दत्ता, पौलोमी चक्रवर्ती, पवन कुमार, अरुण झा, साहिबगंज के अधिवक्ता भानु प्रताप सिंह, विवेक कुमार, अजय वर्मा, मो तारिक जफर, झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता ज्योति प्रकाश, शशिकांत ठाकुर, हजारीबाग के अधिवक्ता छोटेलाल प्रसाद, रामगढ़ के अधिवक्ता राजकुमार गुप्ता, अनूप कुमार, गुमला के अधिवक्ता अजय कुमार साहू, मैनेजर साहू, मोती गोप, लोहरदगा के अधिवक्ता राखा साहू, राज किशोर साहू, निखिल मिश्रा, राजेश केसरी, नरेंद्र कुमार, कुमार सत्यम, अभिषेक पाल समेत कई अन्य शामिल हैं।
विज्ञापन