Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झारखंड राज्य फसल राहत योजना के लिए प्रज्ञा केंद्र से निबंधन करायें किसान : बीटीएम

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड राज्य फसल राहत योजना के लिए प्रज्ञा केंद्र से निबंधन करायें किसान : बीटीएम
विज्ञापन
टीम एबीएन, पिपरा, (पलामू)। कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा) की ओर से आज पिपरा प्रखंड के सरैया पंचायत के सरैया गांव में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। बीटीएम संजय कुमार ने अल्प वर्षा के कारण किसानों को होने वाली फसल क्षति को कम करने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही किसानों को सरकार द्वारा संचालित झारखंड राज्य फसल राहत योजना का लाभ लेने के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य फसल राहत योजना किसानों के लिए बेहतर विकल्प है। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ लेना आसान है। इस योजना का लाभ लेने के लिए किसान कॉमन सर्विस सेंटर/प्रज्ञा केंद्र में पंजीकरण कराने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसान प्रज्ञा केंद्र जाकर अपना निबंधन कराएं। इसके लिए उन्हें कोई प्रीमियम देने की जरूरत नहीं है, जबकि फसल नुकसान होने पर उन्हें राहत मिलेगी। उन्होंने किसानों को वैकल्पिक खेती यथा, मूंग,उरद, अरहर, कुलथी एवं तिलहन में सोयाबीन, तील तथा मोटे अनाजों में मडुवा आदि की फसल लगाने पर बल दिया। किसान गोष्ठी में मुखिया प्रियंका कुमारी, किसान हरिवंश पासवान, विकास कुमार तिवारी, रंजन कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 74,991