Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 29
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी पलटने से दो की मौत, 8 घायलों में चार बेहद गंभीर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी पलटने से दो की मौत, 8 घायलों में चार बेहद गंभीर
विज्ञापन
टीम एबीएन, लातेहार/रांची। जिला के महुआडांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बसकरचा गांव के पास सोमवार को भीषण सड़क दुर्घटना हुई है। सोमवार को बाबा भोलेनाथ की पूजा करने मशहूर तीर्थ स्थल टांगीनाथ मंदिर जा रही श्रद्धालुओं से भरा बोलेरो वाहन असंतुलित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में दो श्रद्धालु की मौत हो गई है जबकि आठ अन्य घायल हैं। इनमें चार की स्थिति अत्यंत गंभीर बनी हुई है। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि लातेहार जिला के कुमंडीह गांव से एक बोलेरो पर सवार होकर श्रद्धालु गुमला जिला में स्थित टांगीनाथ मंदिर पूजा करने जा रहे थे। इसी दौरान अचानक बसकरचा गांव के निकट वाहन असंतुलित होकर एक पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो में सवार 2 श्रद्धालुओं की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मृतकों में कुमंडीह गांव निवासी दशरथ सिंह और उनकी पत्नी शामिल हैं। वहीं इस घटना में 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में पुष्पा देवी, योगेंद्र सिंह के अलावा दो अन्य श्रद्धालुओं की स्थिति अत्यंत गंभीर बनी हुई है। इस घटना की सूचना जैसे ही स्थानीय लोगों को मिली वैसे ही लोगों ने तत्परता दिखाते पुलिस को मामले की सूचना दी। घायलों को दुर्घटनाग्रस्त वाहन से बाहर निकाला और उन्हें महुआडांड़ अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सक के द्वारा घायलों का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। चिकित्सकों का कहना है कि सभी को बेहतर इलाज के लिए यहां से रेफर किया जाएगा। वहीं घटना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर आगे की प्रक्रिया कर रही है। लातेहार में सड़क दुर्घटना के बाद मौके पर कोहराम मच गया। इधर, घायलों और मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन