टीम एबीएन, रांची। कई मीडिया रिपोर्टों के अनुसार अधिवक्ता राजीव कुमार की गिरफ्तारी झारखंड पुलिस की सूचना पर की गई है, जबकि इस संबंध में रांची पुलिस ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि यह कार्रवाई रांची पुलिस नहीं; बल्कि कोलकाता पुलिस ने की है और इसमें रांची पुलिस की कोई भूमिका नहीं है। उन्होंने साफ कहा है कि रांची पुलिस ने उक्त गिरफ्तारी के संबंध में न तो कोलकाता पुलिस से कोई अनुरोध किया था और न ही गिरफ्तारी रांची पुलिस से संबंधित किसी मामले में की गई है।