टीम एबीएन, रांची। झारखंड रांची से बड़ी खबर है। शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की तबीयत अचानक खराब हो गई है। बताया जा रहा है कि मंत्री का बीपी बढ़कर 170/100 के स्तर पर पहुंच गया है, जिसके बाद उन्हें पारस अस्पताल में भर्ती किया गया है। सीएम हेमंत सोरेन भी मंत्री जगरनाथ महतो को देखने अस्पताल रवाना हो रहे हैं।