Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

लगातार बढ़ रहा तिलेश्वर साहू सेना का कुनबा... करसो पंचायत के हजारों लोग जुड़े

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
लगातार बढ़ रहा तिलेश्वर साहू सेना का कुनबा... करसो पंचायत के हजारों लोग जुड़े
विज्ञापन
टीम एबीएन, बरही (हजारीबाग)। प्रखंड के उज्जैना स्थित स्व तिलेश्वर साहू के आवास पर पंचायत स्तरीय सम्मेलन किया गया। जिसमें करसो पंचायत के ग्रामीणों तथा कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में हिस्सा लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय तैलिक साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष सह तिलेश्वर साहू सेना के अध्यक्ष अरुण साहू थे। अध्यक्षता प्रभु भुइयां एवं संचालन विष्णुधारी महतो, संतोष रजवार व प्रकाश दास ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने अरुण साहू के समक्ष बिजली, सड़क, पानी, रोजगार जैसी मूलभूत समस्याएं रखी। इस दौरान अरुण ने लोगों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और उसके निराकरण का भरोसा दिया। श्री साहू ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि पिताजी के हर अधूरे सपने को पूरा करना हमारी प्राथमिकता है। यहां वर्षों से विकास को दरकिनार कर सिर्फ जातिवाद, परिवारवाद और हत्या की राजनीति जारी है। आजादी के दशकों बाद भी करसो पंचायत की जनता बिजली, सड़क और पानी जैसी मूलभूत समस्याओं से जूझ रही है। यहां के लोगों को उनका हक और अधिकार दिलायेंगे। कार्यक्रम के दौरान करसो पंचायत से आये हजारों लोगों ने तिलेश्वर साहू सेना की सदस्यता ली और संगठन विस्तार करते हुए बरही प्रखंड अल्पसंख्यक अध्यक्ष जमीरउद्दीन अंसारी को बनाया गया। उपस्थित लोगों ने कहा कि आज अरुण साहू के पिता के बताए गए रास्तों और आदर्शों पर चलने एवं उनके कार्यों से प्रभावित होकर तिलेश्वर साहू सेना की सदस्यता ग्रहण की है। कार्यक्रम में पंचायत अध्यक्ष भोली पासवान, मीडिया प्रभारी बबलू साव, इंदु भुइयां, तिलक भुइयां, बोबी तुरी, प्रकाश तुरी, छबी भुइयां, राजू भुइयां, सोहन भुइयां, रोहन दास, दीपक तुरी सहित सैकड़ों कायकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,248