Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

लातेहार : अपराधियों ने निकाल लिये जंगली हाथी के दांत... जांच में जुटे अधिकारी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
लातेहार : अपराधियों ने निकाल लिये जंगली हाथी के दांत... जांच में जुटे अधिकारी
विज्ञापन
टीम एबीएन, लातेहार/ रांची। जिला के बालूमाथ वन क्षेत्र के रेची जंगल में एक हाथी की असामान्य स्थिति में मौत हो गई है। माना जा रहा है कि हाथी की मौत की घटना में अपराधियों की संलिप्तता भी हो सकती है। हाथी की मौत के बाद अपराधी हाथी के दांत काटकर ले गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग के वरीय अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच कर पूरे मामले की छानबीन कर रहे हैं। हाथी का पोस्टमार्टम भी करने की तैयारी की जा रही है। बीती रात वन विभाग के अधिकारियों को सूचना मिली कि जंगल में एक हाथी का शव पड़ा हुआ है। मृत हाथी के दांत भी गायब हैं। सूचना मिलने के बाद वन विभाग के अधिकारियों के निर्देश पर स्थानीय वन कर्मियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की तो सूचना सही पाई गई। इसके बाद रविवार को वन विभाग के वरीय अधिकारी पूरी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। हाथी जंगल में एक पेड़ के नीचे मरा हुआ पड़ा था। हाथी का दांत भी गायब पाया गया। लातेहार के रेची जंगल में लगभग 1 माह पहले एक हाथी अपने झुंड से भटक कर आ गया था। उसके पैरों में चोट लगी हुई थी। जिस कारण वह ठीक से चल नहीं पा रहा था। जंगल में एक हाथी के भटक कर आने की सूचना जब लातेहार डीएफओ रोशन कुमार को लगी तो उन्होंने तत्काल पलामू टाइगर रिजर्व क्षेत्र से चिकित्सक को बुलाकर हाथी का इलाज करवाया। लगभग 15 दिनों तक इलाज के बाद हाथी पूरी तरह स्वस्थ भी हो गया था और उसकी दिनचर्या भी लगभग सामान्य हो गयी थी। इसी बीच बीती रात्रि अचानक हाथी की मौत की खबर वन विभाग के अधिकारियों को मिली तो वन विभाग के अधिकारी आश्चर्यचकित रह गए।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,932