Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

सरकार गिराने के लिए हर विधायक को 10 करोड़ का आफर : विधायक अनूप सिंह

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सरकार गिराने के लिए हर विधायक को 10 करोड़ का आफर : विधायक अनूप सिंह
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। झारखंड में राजनीति जल्द नया भूचाल आने वाला है। झारखंड कांग्रेस के तीन विधायकों के पास पैसे बरामद होने के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया था। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस विधायक अनूप सिंह ने यह कहकर सनसनी फैला दी है कि सरकार गिराने के लिए हर विधायक को 10 करोड़ का आफर दिया गया है। पूरे मामले को लेकर कांग्रेस विधायक अनूप सिंह ने रांची के अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी भी दर्ज करवा दी है। बेरमो विधायक अनूप सिंह ने पश्चिम बंगाल में पकड़े गए तीनों विधायकों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में जीरो एफआईआर दर्ज कराई है। अनूप सिंह द्वारा दी गई प्राथमिकी में यह लिखा गया है कि उन लोगों ने उन्हें भी फोन किया था और कोलकाता आने का न्योता दिया था। साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि अगर विधायक को आप साथ लेकर आते हैं तो प्रति विधायक के अनुसार उन्हें 10 करोड़ दिया जाएगा। इस मामले को लेकर थाने में एफआईआर दर्ज कराया गया है। अरगोड़ा थाना में दिए गए आवेदन में कांग्रेस विधायक अनूप सिंह ने लिखा है कि उन्हें विधायक राजेश कच्छप और इरफान अंसारी ने फोन कर कहा था कि वह कोलकाता आए और सरकार को अपदस्थ करने में उनकी मदद करें। नए सरकार में उन्हें बेहतर पोजिशन दी जायेगी। साथ ही सभी विधायकों को 10 करोड़ रुपये भी मिलेंगे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,702