Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 24
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

200 करोड़ टीकाकरण... होर्डिंग-बैनर से पटा गुमला

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
200 करोड़ टीकाकरण... होर्डिंग-बैनर से पटा गुमला
विज्ञापन
टीम एबीएन, गुमला। भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी), सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के क्षेत्रीय कार्यालय गुमला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के तहत भारत द्वारा 200 करोड़ टीकाकरण के आंकड़े को पार करने के उपलक्ष्य पर सामूहिक सामर्थ्य से रचा इतिहास एवं कोविड वैक्सीनेशन अमृत महोत्सव पर होर्डिंग एवं बैनर लगाकर लोगों को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई दी। गुमला जिला के केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा जिले के विभिन्न स्थलों पर होर्डिंग एवं बैनर द्वारा प्रचार प्रसार किया गया। पूरे देश में कोरोनावायरस से बचाव के लिए तीन प्रमुख नियमों, हाथ धोना, मास्क लगाना और 2 गज की दूरी बनाना और विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। गुमला जिला के दुंदुरिया, स्टेट बैंक आॅफ इंडिया परिसर, पोस्ट आॅफिस परिसर, अस्पताल परिसर, बस स्टैंड, लोहरदगा रोड, पालकोट रोड आदि जगहों पर होर्डिंग, बैनर द्वारा लोगों को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई दी एवं प्रिकॉशन डोज के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही सीबीसी गुमला के ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि सोशल मीडिया के अन्य माध्यमों से टीकाकरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां देशवासियों को पहुंचाई जा रही हैं। इसमें लोगों से टीकाकरण कराने की अपील की जा रही है। यह जानकारी केंद्रीय संचार ब्यूरो, गुमला की क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी महविश रहमान ने दी।
विज्ञापन