Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

निजी विद्यालय के शिक्षकों ने मांगी भीख, डीसी को सौंपा ज्ञापन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
निजी विद्यालय के शिक्षकों ने मांगी भीख, डीसी को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
पाकुड़। झारखंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन, रांची के तत्वावधान में जिला इकाई पाकुड़ की ओर से सोमवार को उपायुक्त, पाकुड़ के जिलाध्यक्ष जय दत्ता की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल ने अपने पांच सूत्री मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा गया। उपाध्यक्ष गब्रियल मुर्मू ने कहा कि झारखंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के संचालक, निदेशक, प्राचार्य एवं शिक्षक-शिक्षिका व शिक्षिकेत्तर कर्मचारियों के सामने कोरोना महामारी के कारण गत 20 मार्च 2020 से आज तक विद्यालय बंद रहने के कारण भूखमरी की समस्या उत्पन्न हो गई है। जीविकोपार्जन की समस्या दिन-ब-दिन सुरसा की तरह मुंह बढ़ाते जा रही है। आज स्थिति यह है शिक्षकों और संचालकों को भिक्षाटन करने के लिए मजबूर होना पड़ा। समस्त पदाधिकारी, सदस्य एवं शिक्षक-शिक्षाक सहित शिक्षिकेत्तर कर्मचारी पाकुड़ कोर्ट परिसर में भिक्षाटन कर रोष प्रगट किया। जिलाध्यक्ष जय दत्ता ने कहा कि जिला के समस्त प्रखंडों में कोरोना कम हुई है, जिला ग्रीन जोन हो गये हैं। विद्यालय, छात्रावास एवं कोचिंग संस्थान खोल देने का आदेश-निर्देश निर्गत करने, जिला के समस्त निजी विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिका सहित शिक्षिकेत्तर कर्मचारियों को आर्थिक पैकेज देने, यू डायस प्राप्त निजी विद्यालय को विद्यालय भवन किराया मार्च 2020 से आजतक, बिजली बिल, विद्यालय वाहन व्यवसायिक कर को तत्काल प्रभाव से माफ हो या सरकार के द्वारा भुक्तान, सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालय में बिना स्थानांतरण प्रमाण-पत्र के नामांकन न हो, जिला प्रशासन हर संभव निजी विद्यालय एवं शिक्षण संस्थान के लिए सहयोग करने संबंधी पांच सूत्री मांग उपायुक्त एवं सरकार से की है। उक्त कार्यक्रम में जेपीएसए, रांची के महासचिव रामरंजन कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष जे दत्ता, उपाध्यक्ष गब्रियल मुर्मू, सचिव राजकुमार भगत, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार भगत, पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष फेकारुल शेख, पाकुड़िया प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत हांसदा, महेशपुर प्रखंड अध्यक्ष कोर्नेलियस मुर्मू, लिट्टीपाड़ा प्रखंड अध्यक्ष धर्मनाथ भगत, अमड़ापाड़ा प्रखंड अध्यक्ष मुकेश मंडल, हिरणपुर प्रखंड अध्यक्ष अभिजीत सेंन, मनीरुल इस्लाम, रफीकुल आलम, जुलियस सोरेन, अनिल हांसदा, स्टीफेन मुर्मू, महिला अध्यक्ष साधना ओझा, तेरेसा टूडू, ललिता मुर्मू ,सरिता मुर्मू, मेरिता मुर्मू लोइस मुर्मू सहित दर्जनों उपस्थित थे ।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 124,577