Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 15
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

बगोदर : वज्रपात से बच्चे सहित दो की मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
बगोदर : वज्रपात से बच्चे सहित दो की मौत
विज्ञापन
टीम एबीएन, हजारीबाग/ रांची। शनिवार की दोपहर बगोदर इलाके में हुई झमाझम बारिश के बीच वज्रपात होने से एक बच्चा सहित दो लोगों की मौत हो गई। हालांकि दोनों में से किसी की पहचान नहीं हो पाई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों मृतक बाप-बेटा होंगे। फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शनिवार दोपहर बगोदर थाना क्षेत्र के माहुरी इलाके में झमाझम बारिश हुई। तेज बरसात के बीच वज्रपात होने से एक बच्चे सहित दो लोगों की मौत हो गई। हालांकि दोनों में से किसी की पहचान नहीं हो पाई है। लेकिन लोगों का मानना है कि मृतक बाप-बेटे हो सकते हैं। लोगों का कहना है कि बारिश से बचने के लिए दोनों एक पेड़ के नीचे खड़े थे इसे दौरान वज्रपात हुआ और दोनों उसकी चपेट में आ गए। वज्रपात में दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। जिसके बाद लोगों ने दोनों को प्राथमिक इलाज के लिए बगोदर सीएचसी पहुंचाया जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन