Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

जमशेदपुर में संक्रमण सबसे ज्यादा असरदार, 24 घंटे में मिले 61 नए मरीज

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
जमशेदपुर में संक्रमण सबसे ज्यादा असरदार, 24 घंटे में मिले 61 नए मरीज
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। झारखंड के औद्योगिक नगरी जमशेदपुर में कोरोना संक्रमण का सबसे ज्यादा असर देखा जा रहा है। पिछले 24 घंटे की बात करेंं तो 61 नए केस मिले हैं। पूरे झारखंड की बात करें तो 29 जुलाई को 11442 सैंपल की जांच में 155 केस मिले हैं, जबकि इसी दरम्यान 185 संक्रमित ठीक भी हुए हैं। 29 जुलाई को सबसे अधिक 61 नए केस जमशेदपुर में मिले, जबकि रांची में 14, बोकारो में 15, देवघर में 12, धनबाद में 03, गढ़वा में 03, गिरिडीह में 05, हजारीबाग में 20, कोडरमा में 07, लातेहार में 03, रामगढ़ में 05, सरायकेला में 01, सिमडेगा 03 और पश्चिम सिंहभूम में 03 नए केस कोरोना के मिले हैं। 29 जुलाई को राज्य में 185 कोरोना संक्रमित ठीक हुए, जिसमें बोकारो में 21, देवघर में 20, धनबाद में 01, दुमका में 10, जमशेदपुर में 43, गढ़वा में 02, गिरिडीह में 12, गोड्डा में 02, गुमला में 11, हजारीबाग में 08, कोडरमा में 06, लातेहार में 03, रामगढ़ में 01, रांची में 41, सरायकेला में 02, सिमडेगा में 01 और पश्चिमी सिंहभूम में 01 कोरोना संक्रमित ठीक हुए। एक्टिव केस : बोकारो में 81, चतरा में 09, देवघर में 117, धनबाद में 14, दुमका में 07, जमशेदपुर में 288, गढ़वा में 07, गोड्डा में 19 गिरिडीह में 13, गुमला में 09, हजारीबाग में 58, जामताड़ा में 05, खूंटी में 07, कोडरमा में 15, लातेहार में 46, लोहरदगा 04, रामगढ़ में 46, रांची में 329, सराईकेला में 29, सिमडेगा 04 और पश्चिमी सिंहभूम में 08 कोरोना के एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,179