टीम एबीएन, रांची। राजधानी में बिरसा चौक रेलवे ब्रिज पर रात के लगभग 2:30 बजे एक कार सड़क दुर्घटना का शिकार हुई है। तेज रफ्तार कार पुल की दीवार को तोड़ते हुए नीचे रेलवे ट्रैक पर जा गिरी। इस हादसे में कार सवार जख्मी हुए हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि कार पुल के नीचे रेलवे ट्रैक पर गिरी थी, जिसे मालगाड़ी द्वारा घसीटते हुए पुल के इस तरफ से दूसरी तरफ ले जाया गया। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार सवार लोगों को अस्पताल भेजा। इधर, रेलवे स्टाफ के द्वारा कार को रेलवे ट्रैक से हटाने का काम किया जा रहा है।