Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

अपराधी ने दारोगा को ही मार दी गोली, घायल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
अपराधी ने दारोगा को ही मार दी गोली, घायल
विज्ञापन
टीम एबीएन, हजारीबाग/रांची। केरेडारी के बुंडू गांव में एक अपराधी ने थाना के एएसआई विजय कुमार साव पर सीधे गोली चला दी। जिससे वे बाल-बाल बच गये। एएसआई पर बुंडू गांव के टोला बघुतावर निवासी अर्जुन करमाली ने शुक्रवार के दिन गोली चलाई है। इस संदर्भ में जानकारी मिला है कि अर्जुन करमाली के विरुद्ध थाना में आपराधिक मामला दर्ज है और वह आपराधिक गतिविधि में संलिप्त रहता है। तीन चार माह पहले जेल से छूट कर गांव आया है तथा टीपीसी उग्रवादी संगठन से भी उसका गहरा नाता है। इन्हीं सब को लेकर अर्जुन करमाली को पकड़ने के लिए एएसआई विजय कुमार साव पुलिस बल के साथ बुंडू गांव शुक्रवार को गए हुए थे। इस दौरान पुलिस ने अर्जुन को पकड़ लिया था कि अचानक उसने एएसआई पर गोली चला दी। सूत्र बताते हैं कि पुलिस जब अर्जुन को पकड़ने पहुंची थी तो उसके साथ तीन अन्य साथी थे। इधर, पुलिस को गोली मारने के बाद अर्जुन समेत सभी तीन साथी फरार हैं। जिले की वरीय पुलिस बल घटना के बाद बुंडू गांव पहुंचे हुए थे।
विज्ञापन