Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

राज्य को सूखा क्षेत्र घोषित व खतियान आधारित स्थानीय नीति लागू करे सरकार : डॉ लंबोदर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
राज्य को सूखा क्षेत्र घोषित व खतियान आधारित स्थानीय नीति लागू करे सरकार : डॉ लंबोदर
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। आजसू पार्टी के विधायक डॉ लंबोदर महतो ने झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र के पहले दिन शुक्रवार को 1932 के खतियान के आधार पर झारखंड राज्य में स्थानीय नीति व नियोजन नीति लागू करने और झारखंड राज्य को सूखा क्षेत्र घोषित करने की मांग को लेकर सदन के बाहर धरना दिया। इस मौके पर उन्होंने पूर्व में संयुक्त बिहार में इस संदर्भ में कराए गए सर्वे सेटेलमेंट का उदाहरण दिया और कहा कि इसे लागू कर राज्य सरकार जनता को किए गए वादे को पूरा करें। साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य में राज्य भर के किसान बेहाल हैं। खेती का हाल बुरा है। वर्षापात व फसल अच्छादन की जो स्थिति है, उससे सूखा पड़ने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। गांव-गांव में राहत कार्य का इंतजार भी किया जाने लगा है। राज्य सरकार को शीघ्र गांव, गरीब व किसान के हित में कदम उठाते हुए राज्य को सूखाग्रस्त क्षेत्र घोषित करना चाहिए।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,141