टीम एबीएन, देवघर/रांची। देवघर एयरपोर्ट से कोलकाता के लिए हवाई सेवा 12 जुलाई से ही शुरू है। 30 जुलाई से दिल्ली और देवघर के बीच फ्लाइट का आना-जाना शुरू हो जायेगा। जबकि बेंगलुरु के लिए देवघर
एयरपोर्ट से फ्लाइट सितंबर में शुरू होने की संभावना है। इंडिगो ने शुरुआत में एक साथ देवघर से दिल्ली, बेंगलुरु और मुंबई की फ्लाइट सेवा शुरू करने का प्रस्ताव डीजीसीए व मिनिट्री ऑफ सिविल एविएशन को भेजा था।
इसमें दिल्ली की फ्लाइट का स्लॉट 30 जुलाई से मिल गया, लेकिन बेंगलुरु व मुंबई का स्लॉट नहीं मिल पाया था। अब मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एविशन सितंबर में देवघर से बेंगलुरु की फ्लाइट का स्लॉट देने को तैयार हो गया है।
सितंबर में देवघर से बेंगलुरु की फ्लाइट का स्लॉट इंडिगो को मिल जायेगा। इसके बाद अगस्त में इंडिगो की वेबसाइट में देवघर-बेंगलुरु फ्लाइट का शेड्यूल जारी कर दिया
जायेगा व टिकटों की बुकिंग शुरू हो जायेगी।
बताया जाता है कि इंडिगो की 180 सीटर वाली देवघर से बेंगलुरु की फ्लाइट सप्ताह में चार दिन उड़ान भरेगी। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर इस फ्लाइट की फ्रीक्वेंसी बढ़ायी जा सकती।