Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

जमीन कारोबारी अजय कुमार से गैंगस्टर कालू के नाम पर दो घण्टे में पांच और पांच दिन में मांगी 10 लाख की रंगदारी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
जमीन कारोबारी अजय कुमार से गैंगस्टर कालू के नाम पर दो घण्टे में पांच और पांच दिन में मांगी 10 लाख की रंगदारी
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। रांची के मोरहाबादी मैदान में गैंगवार में मारे गए कुख्यात अपराधी कालू लामा के नाम पर रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। एदलहातू इलाके के रहने वाले जमीन कारोबारी अजय कुमार से कालू के भाई ने दस लाख रुपए रंगदारी मांगी है। रकम नहीं देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई है। फिलहाल उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस अक्रिय हो गयी है। प्राथमिकी दर्ज : इस संबंध में अजय ने बरियातू थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। पीड़ित ने पुलिस को बताया है कि उसके मोबाइल पर एक व्यक्ति ने फोन किया। फोनकर्ता ने खुद को अपराधी कालू लामा का भाई बताया। फोन करने वाले व्यक्ति ने धमकी देते हुए कहा कि उसे 10 लाख रुपये चाहिए, जल्द इंतजाम करो। अगर पैसे दो दिनों के भीतर नहीं मिले तो पूरे परिवार के साथ जान से हाथ धो बैठोगे। दो घण्टे में दो पांच लाख : पीड़ित ने पुलिस को बताया है कि खुद को कालू लामा का भाई बताने वाले शख्स ने कुछ ही देर बाद एक बार फिर से फोन किया। कहा कि फिलहाल तुम 2 घंटे के अंदर 5 लाख रुपये दे दो नहीं तो पहले तुम्हारे बेटा और बेटी को मार देंगे। उसके बाद तुम को भी मार डालेंगे। अपराधियों के लगातार फोन आने की वजह से पीड़ित का पूरा परिवार डरा सहमा हुआ है। जांच में जुटी पुलिस : दूसरी तरफ बरियातू पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है। टेक्निकल सेल की मदद से फोन करने वाले के बारे में जानकारी इकह्वा की जा रही है। थाना प्रभारी ज्ञान रंजन ने बताया कि जल्द ही अपराधी पुलिस के कब्जे में होगा। कालू की गैंगवार में हो चुकी है हत्या : कालू लामा रांची का कुख्यात अपराधी था। इसी साल जनवरी महीने में जेएमएम सुप्रीमो शिबू सोरेन के आवास के पास दिनदहाड़े हुए गैंगवार में कालू लामा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। कालू लामा के मारे जाने के बाद भी उसका गैंग एक्टिव है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,966