Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 26
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

रांची एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी, सीआरपीएफ ने संभाला मोर्चा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
रांची एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी, सीआरपीएफ ने संभाला मोर्चा
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। झारखंड की राजधानी रांची से बड़ी खबर आ रही है, जहां रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सूत्रों के अनुसार फोन पर रांची एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी मिलने के बाद उकरऋ के जवानों ने सर्च अभियान शुरू कर दिया है। वहीं धमकी के बाद रांची एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ाई गई है। इसके साथ ही रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर चप्पे -चप्पे की तलाशी ली गई। हालांकि इस मामले पर फिलहाल एयपोर्ट आॅथरिटी आॅफ इंडिया की ओर से कोई भी अधिकारी काफी देर तक कुछ भी बोलने को तैयार नहीं थे। लेकिन, अब रांची एयरपोर्ट निदेशक केएल अग्रवाल ने धमकी मिलने की खबर की पुष्टि की है। केएल अग्रवाल ने बताया कि धमकी का कॉल आया था। लेकिन, जांच के बाद ये कॉल डिटेल कॉल निकला। धमकी भरे कॉल के बाद एयरपोर्ट एरिया में सर्च अभियान चलाया गया। रांची एयरपोर्ट निदेशक के अनुसार शुरूआती जांच में यह धमकी भरा कॉल डराने वाले कॉल था। वैसे एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। फिलहाल ऐसी कोई बात नहीं है। यह फोन महज डराने के लिए किया गया था। बता दें, रांची एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी के बाद थोड़ी देर के लिए एयरपोर्ट परिसर में अफरातफरी की स्थिति बन गयी। सुरक्षाकर्मियों एयरपोर्ट परिसर के चप्पे-चप्पे को खंगालना शुरू कर दिया।
विज्ञापन