Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

लोहरदगा : रानी सती दादी मंदिर में मंगला पाठ व भजन-कीर्तन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
लोहरदगा : रानी सती दादी मंदिर में मंगला पाठ व भजन-कीर्तन
विज्ञापन
टीम एबीएन, लोहरदगा/ रांची। श्रावण अमावस्या पर निर्माणाधीन श्री रानी सती दादी मंदिर परिसर में 31 मारवाड़ी महिलाओं ने पारंपरिक वस्त्र धारण कर मंगला पाठ एवं भजन कीर्तन किया। कार्यक्रम में श्री राणी सती दादी जी के तस्वीर को श्रृंगार कर मनमोहक झूलन पर बैठाया गया और हर्षोल्लास के साथ दादी जी को झूला-झुलाते हुए महिलाओं ने मनमोहक भजनों पर काफी झूमे और एक दूसरे को श्रावण मास की बधाइयां दी। मंगला पाठ के उपरांत विभिन्न प्रकारों के व्यंजनों का भोग लगाकर आरती की गई एवं प्रसाद वितरण किया गया। लोहरदगा जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष दीपक सर्राफ ने श्रावण मास की सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में शकुंतला राजगढ़िया, कल्याणी पोद्दार, ममता बंका, अनीता पोद्दार, उषा पोद्दार, मोनिका पोद्दार, प्रीति बंका, रेखा बंका, आकांक्षा सर्राफ, दीप्ति शर्मा, रिशु पोद्दार, रिखिया पोद्दार, संगीता मित्तल, रेखा मोदी, स्मिता पोद्दार, रीना सर्राफ, दीपा पोद्दार, नीतू मित्तल, रेनू सराफ, अनीता पोद्दार, अंकिता बंका, आशा पोद्दार, नीलू शर्मा, नीरजा शर्मा, राजो मोदी, केडिया, सुनीता चौधरी, मीनू राजगढ़िया, रूपा चौधरी, अंकिता बंका, मीना बंका, रेनू पोद्दार, मंजू पोद्दार, रानू पोद्दार आदि महिलाएं उपस्थित थी।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,936