टीम एबीएन, लोहरदगा। बजरंग दल सहसंयोजक सचिन, विश्व हिन्दू परिषद के विभाग मंत्री लाल ओंकार नाथ शहदेव, नगर अध्यक्ष चंदन गोयल, अखाड़ा प्रमुख रोहित साहू, नगर सहसंयोजक राज साहू, सदस्य सत्यम कुमार ने गुरुवार को डीसी को ज्ञापन सौंपते हुए झारखंड गोवंश पशु हत्या निषेध अधिनियम 2005 को सख्ती से लागू करने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया है कि झारखंड की राजधानी, रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र में जांबाज महिला पुलिस अधिकारी संध्या टोपनो अपने कर्तव्य को पालन करते हुए गौ माता के रक्षार्थ वीरगति को प्राप्त हो गई। एक महिला पुलिस अधिकारी को गौ तस्करों के हाथों मौत की भेंट चढ़ना राज्य के कानून व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह लगता है। प्रदेश में गौ तस्करों के हौसले बुलंद है। गांव में तस्करों द्वारा सिर्फ हिंदू आस्था पर चोट नहीं पहुंचाई जा रही है अपितु गौ तस्करी से देश की आंतरिक सुरक्षा को भी गंभीर खतरा है, क्योंकि अवैध गौ तस्करी के रुपयों आतंकवादी एवं अलगाववादी संगठनों को जाता है। ज्ञापन के माध्ययम से विश्व हिंदू परिषद ने निम्न मांग की है :
1) गौ माता की रक्षा करते वीरगति प्राप्त वीरांगना संध्या टोपनो को शहीद का दर्जा दिया जाए।
2) गौ तस्करी के नेटवर्क में शामिल सभी गौ तस्करों को अविलंब गिरफ्तार कर फास्ट ट्रैक कोर्ट के द्वारा कड़ी से कड़ी सजा दिया जाए।
3) सिमडेगा-गुमला-रांची, पलामू-लोहरदगा-रांची, चतरा-हजारीबाग-धन्यवाद, जीटी रोड- पाकुड़ सहित झारखंड के कई मार्गो से गौ तस्करी का धंधा चलता है। इन मार्गों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था किया जाए, जिससे गौ तस्करी पर रोग लगायी जा सके।
4) झारखंड प्रदेश मैं झारखंड गोवंशीय पशु हत्या निषेध अधिनियम-2005 को सख्ती से लागू किया जाए।