देवघर। सोमवार को साइबर थाना में आयोजित एक प्रेस वार्ता में देवघर के डीएसपी मुख्यालय मंगल सिंह जामुदा एवं साइबर डीएसपी नेहा बाला ने संयुक्त रूप से बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर 19 जुलाई को जिले के सारठ थाना क्षेत्र के ग्राम-पिंडारी, तेतरिया, बोचवान, पथरौल थाना के ग्राम-कुसाहा, पथरौल बाजार तथा मधुपुर थाना क्षेत्र के ग्राम- पसीया में छापामारी कर कुल 14 (चौदह) साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। बताया गया है कि गिरफ्तार साइबर अपराधियों के पास से पुलिस ने 23 मोबाइल, 28 सीम और पांच एटीएम कार्ड बरामद किया है।