Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

हाई वोल्टेज तार चुराने की कोशिश में तीन झुलसे, मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
हाई वोल्टेज तार चुराने की कोशिश में तीन झुलसे, मौत
विज्ञापन
टीम एबीएन, हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिले में विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में बिजली का तार काट कर चुराने की कोशिश में बुधवार को आदिम बिरहोर जनजाति के तीन लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि हजारीबाग के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में हाई वोल्टेज केबल काटने के लिए बिरहोर आदिम जनजाति के तीन युवक लगभग सौ फीट उंचे पोल पर चढ़ गए लेकिन जैसे ही उन्होंने हाई वोल्टेज तार काटने के लिए हाथ आगे बढ़ाया तीनों जल गये और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मारे लोगों की पहचान छोटकू बिरहोर, टिपलू बिरहोर और नरेश बिरहोर के रूप में की गयी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,667