Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

पलामू : चैनपुर में मिला मंकीपॉक्स का संदिग्ध मरीज

पलामू : चैनपुर में मिला मंकीपॉक्स का संदिग्ध मरीज
विज्ञापन
टीम एबीएन, पलामू। पलामू जिले के चैनपुर प्रखंड के नरसिंहपुर पथरा पंचायत में मंकीपॉक्स का संदिग्ध मरीज मिला है। मरीज के शरीर पर फोड़े आदि हैं। स्वास्थ्य विभाग ने एहतियाती कदम उठाते हुए मरीज को चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आइसोलेट कर दिया है। पलामू के सिविल सर्जन ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मरीज मंकीपॉक्स से पीड़ित नहीं दिखता है। परंतु सावधानी बरतते हुए उसके जख्म का अंश लेकर जांच के लिए पूने भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। गुरुवार को जख्म का अंश लेकर जांच के लिए रांची भेजा जायेगा। इसके बाद उसे रांची से पुणे भेजा जाएगा। साथ ही चैनपुर के प्रभारी मेडिकल ऑफिसर को आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया गया है। सरकार से स्टैंडर्ड ऑपरेशनल प्लान प्राप्त होने के बाद उसके अनुरूप कार्रवाई की जाएगी। फिलवक्त मंकी पॉक्स को लेकर कोई एसओपी नहीं आया है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 6,749