Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 28
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

10 दिन में बारिश नहीं हुई, तो बून्द -बून्द पानी के लिए तरसेगा धनबाद

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
10 दिन में बारिश नहीं हुई, तो बून्द -बून्द पानी के लिए तरसेगा धनबाद
विज्ञापन
टीम एबीएन, धनबाद /रांची। 10 दिन और बारिश नहीं हुई तो शहर वासियों को एक दिन बीच कर सप्लाई पानी मिलेगा। जुलाई के अंतिम माह में मैथन डैम का जलस्तर 455 फीट पर पहुंच गया है। जलस्तर 453 फीट होने पर सप्लाई करने में विभाग को कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। इसके बावजूद मैथन का पानी बंगाल में सिंचाई के लिए हाईडल से छोड़ा जा रहा है, इससे जलस्तर और गिरता जा रहा है। इसे देखते हुए पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के जेई डीएन महतो का कहना है कि बारिश अगर 10 दिनों के अंदर नहीं होती है, तो शहर में पानी सप्लाई करने में परेशानी होगी। इस कारण विभाग राशनिंग करने की तैयारी में जुटा है। बारिश नहीं होने पर इसका असर अगले साल भी पड़ेगा। जेई डीएनए महतो का कहना है कि पिछले साल वर्ष 2021 के जून माह में बारिश बहुत अच्छी हुई थी। पानी का लेवल 480 फीट पहुंच गया था, जिससे साल भर शहर में सप्लाई हुई। इस बार बारिश नहीं हुई। जलस्तर 455 फीट पहुंच गया है। मैथन डैम से धनबाद वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में रॉ वाटर आता है। यहां से पानी फिल्टर कर 19 पानी टंकी के माध्यम से शहर के चार लाख से अधिक आबादी के बीच जलापूर्ति की जाती है। हर दिन 50-55 एमएलडी पानी सप्लाई की जाती है। स्टीलगेट, पुलिस लाइन, पॉलिटेक्निक, भूली, गोल्फ ग्राउंड, वासेपुर, धोवाटांड़ और गांधीनगर पानी टंकी से जलापूर्ति करने पर क्षेत्र के लोगों को पानी नहीं मिलता है। इसे लेकर विभाग की ओर से दो-तीन घंटे तक ऑवरफ्लो कराया जाता है, जिससे लोगों के घरों तक पानी पहुंचता है।
विज्ञापन